Saturday 9 February 2013

वसंत


पल्लवित सुमन,
मधुप बौराया,
धरा का आँचल
श्रृंगार मनोरम,
वसंत रचाया.
स्निग्ध हृदय
मुग्ध चेतन
दृश्य मनोहर खीचे
बरबस नयन
स्पर्श जादूगर का
इंद्रजाल फैलाया
शीतल समीर मंद
विदीर्ण उर, 
भरे आनंद
चित्रकार ने
सुन्दर चित्र बनाया
तुम आये तो
मौसम में
भरा रंग
तुम आये तो
आया देखो वसंत .
जीवन पथ के क्लांत पथिक में
नव उत्साह समाया
पल्लवित सुमन,
मधुप बौराया,
धरा का आँचल
श्रृंगार मनोरम,
वसंत रचाया.
................. नीरज कुमार ‘नीर’
शब्दार्थ :
मधुप : भौरा
स्निग्ध : प्रेममय, स्नेह युक्त  
विदीर्ण : टूटा हुआ
क्लांत : थका हुआ  

10 comments:

  1. Bahut sundar chitran vasant ka kisi ke aane bhar se to patjhad bhi vasant ho jaye ..khoobsurat abhivyakti :-)

    ReplyDelete
    Replies
    1. Bahut shukriya Parul. Haan agar aane wala waisa ho to har mausam vasant ho jaye. Protsahit karne ke liye shukriya

      Delete
  2. वसंत का सुन्दर चित्रण ..

    ReplyDelete
    Replies
    1. बहुत शुक्रिया कविता जी.

      Delete
  3. Waah! Bahut sunder..Bilkul kisi painting ko aapne lafzon mein qaid kia Jaise...!! Aapki baki rachnayein bhi bahut achhi lagi Neeraj ji!

    ReplyDelete
  4. हमेशा की तरह सुंदर रचना !

    ReplyDelete
  5. वसंत आगमन का सुन्दर शब्द्चित्रण। बधाई।

    ReplyDelete
  6. सब कुछ उन के आने से ही तो है ... और फिर वसंत भी साथ हो तो बात ही क्या ...

    ReplyDelete
  7. बसंती रंग में रंगी सुन्दर रचना....
    :-)

    ReplyDelete
  8. वसंतागमन के साथ ही सृष्टि में छाये नव उल्लास, उत्साह और श्रांगारिकता का मनोरम चित्रण ! बहुत सुन्दर !

    ReplyDelete

आपकी टिप्पणी मेरे लिए बहुत मूल्यवान है. आपकी टिप्पणी के लिए आपका बहुत आभार.

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...