मित्रों मेरी एक कविता "वापसी की यात्रा" का गुजरती भाषा में अनुवाद हुआ है. अनुवाद किया है भगवान थावरानी जी ने :
---------------------
नीरज नीर
--------------
वापसी की यात्रा उम्मीदों से भरी होती है
प्रकाश, प्रेम और ‘थकान से मुक्ति’ के जश्न की कामना लिए
वापसी की यात्रा हमेशा छोटी होती है,
गमन की यात्रा से।
वापसी की यात्राएँ ज़मीन के साथ ही
निर्वात में भी तय होती है।
मन भागता है देह से पहले ही
उड़ता हुआ जा पहुँचता है,
घर की चौखट पर
ढूँढ़ता है ख़ुशियों की चाभी।
घर लौटना नींद में लौटना है,
आश्वस्ति और सुकून के ग़िलाफ़ पर
सर रखना।
अपने घर का कमरा
दुनिया में सबसे आरामदायक जगह होती है
जहाँ लौट आता है आदमी
मीलों यात्राएँ करने के बाद
अच्छी नींद के लिए।
यात्रा में,
हर यात्री को लौटना होता है वहीं,
जहाँ से वह चलता है।
लौट आना प्रकृति है,
लौट आना प्रेम है।
यात्रा में लौटना यात्रा का सबसे अहम भाग है।
यात्राओं का अंत कभी मंज़िल पर नहीं
हमेशा प्रस्थान बिंदु पर ही होता है।
|| પ્રવાસેથી પરત ||
बेहद गहन भाव लिए अर्थपूर्ण अभिव्यक्ति सर।
ReplyDeleteबहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं सर।
सादर।
----------
जी नमस्ते,
आपकी लिखी रचना शुक्रवार ६ फरवरी २०२६ के लिए साझा की गयी है
पांच लिंकों का आनंद पर...
आप भी सादर आमंत्रित हैं।
सादर
धन्यवाद।
वाह! वापसी की यात्रा के महत्व को बहुत ही सुंदर शब्दों व भावों में पिरोया है आपने, पर वापसी तो तब होगी न जब कोई कहीं जाएगा !
ReplyDeleteसुंदर
ReplyDeleteभावपूर्ण अभिव्यक्ति
ReplyDelete