Thursday, 30 August 2012

“नारी”


मैं प्रस्तुत कविता समस्त नारी जाति को सादर  समर्पित करता हूँ.  अपनी अर्द्धांगिनी को जिनकी कार्य क्षमता, प्रेम, वात्सल्य,  जीवन के प्रति सकारात्मकता एवं  साहस का जिसका मैं सदैव कायल रहा हूँ को इसकी  प्रेरणा मानता हूँ.

            
नारी तुम शक्ति हो, श्रद्धा भी,
लक्ष्मी, सरस्वती हो, दुर्गा भी
भगिनी हो, माँ हो, स्वयं प्रकृति हो,
प्रेम हो, जीवन निर्वृति हो
तुम्हारे शोणित से सिंचित हो
मानव जीवन पाता है
 ख्वाब जो तुम बुनती हो नारी
रूप वही नर पाता है
तुम सुभग हो,  सश्रीक  हो,
स्थिर हो,  निर्भीक हो
जन्म ही नहीं 
जीवन भी देती हो 
आंचल की छांव में
अमृत भर देती हो
शरद शशि सी  भावन
मन तुम्हारा पावन
हे नारी ! तुम स्तुत्य  हो
शत शत तुम्हे नमन.


^^^^^^^^^^^^^
     #नीरज नीर


सश्रीक : सुंदर , सौभाग्यशाली
#mahila_diwas #women #
#महिला_दिवस  #8march
#love #life #प्यार 

Sunday, 26 August 2012

जीना सीखा दिया

जब से मिले हो तुम,  जीना सीखा दिया ,
रस्ते के पत्थर को, सोना बना दिया .

हरदम, फूलों सी तुम,  महका करती हो,
जीवन को मेरे तुमने, गुलशन बना दिया.

हूरों से भी खूबसूरत, मेरा यार है ……,
दुनियां को जिसके प्यार ने जन्नत बना दिया.

तुमसे पहले जिंदगी अमावस की रात थी ,
तुम  जो  आए,  इसे पूनम बना दिया. 
                 नीरज कुमार

You can also listen to this on the following link



Wednesday, 15 August 2012

अगर चाहिए शांति



अगर चाहिए शांति तो 
हाथ में तलवार लीजिए
फाड़  दु:शासन की छाती
उसका लहू पीजिए 
दया से दिल जीते जाते है
जग बल से जीता जाता है.
जीतने वालों की जय होती है
जग उसी के गीत गाता है ...
शांति का उपदेश देकर
विश्व गुरु बन सकते हो
लेकिन बोलो क्या
सीमा की रक्षा भी कर सकते हो?
देखो दुष्ट पड़ोसी कैसे ऐठा है
हमारी भूमि को चीन दबाए बैठा है,
अगर सीमा सुरक्षित चाहिए
तो साहस का दम भरिये
अगर चाहिए शांति तो 
हाथ में तलवार लीजिए
घर सुरक्षित नहीं रहता
प्यार के मीठे बोलों से
तन कर खड़े होइए
शोलों का जवाब दीजिए शोलों से..

दीन हीन विषहीन जगत में
सम्मान नहीं पाते  है...
विषदर्प से भरा विश्व में
नाग ही पूजे जाते हैं .

विनय से काम नहीं चले जब
भर ह्रदय में अंगार लीजिए
दनुज तुम्हारी करुणा को
कायरता समझेगा
उठा खड्ग हाथों में उनका संहार कीजिये...

गिरिराज है रोता , गंगा  कराहती
वसुन्धरा रोम रोम से पुकारती
उठो जागो भारत के वीर जवानों
बड़े उम्मीदों से  माँ भारती निहारती..

जिस धरती पे जन्म लिया
उसका कर्ज उतारना होगा
जिस धरती ने जीवन दिया
अपना फ़र्ज़ निबाहना होगा.

इतिहास का यह काल खंड
तुमको याद करेगा
अब अगर नहीं चेते तो
भविष्य बर्बाद करेगा ..
   "नीरज कुमार नीर"
चित्र गूगल से साभार 

Sunday, 12 August 2012

प्यार

हम अपने ही दिल के दुश्मन बन बैठे,
किसी अजनबी से हाय प्यार कर बैठे.
हमने इज़हार किया, वो मुस्कुराते रहे,
उनकी मुस्कराहट को  इकरार समझ बैठे.
उनकी निगाहें  खामोश थी,   लेकिन,
उनकी  खामोशी को ही प्यार समझ बैठे.
जुल्फों से खेलने की नहीं थी ख्वाहिश हमे,
हम तो उनकी बातों के तलबगार बन बैठे
उनकी बेरुखी का कोई  गिला नहीं ‘नीरज’
खंजर भी ना निकला और क़त्ल कर बैठे.
वो भुला दे हमे,  कोई गम नहीं है
हम भुलाने बैठे तो खुद को भुल कर बैठे.
                 नीरज कूमार “नीर”

Thursday, 9 August 2012

कब आओगे बनवारी



श्याम , मनोहर , गिरधारी
कब आओगे बनवारी .

कुञ्ज गलिन में ढूंढा तुमको
ढूंढा  यमुना किनारी..

श्याम , मनोहर , गिरधारी
कब आओगे बनवारी

माधव, केशव, मुरलीधारी,
कब आओगे बनवारी

गोकुल वन में ढूंढा तुमको
ढूंढा द्वारी द्वारी

गोविंद , गोपाल,  प्रिय मुरारी
कब आओगे बनवारी

कदम्ब गाछ पे ढूंढा तुमको
ढूंढा हर नर नारी

राधा रमण , बांके बिहारी
कब आओगे बनवारी

श्याम , मनोहर , गिरधारी
कब आओगे बनवारी

   नीरज कुमार ‘नीर’


गोकुल नगरी आनंद भयो


गोकुल नगरी आनंद भयो
आयो कृष्ण गोपाल
सांवरी सूरत, कारे नयना
मुस्काए नन्द को लाल
हुलसी हुलसी यशुमती
कर रही दुलार  
गोकुल नगरी आनंद भयो
आयो कृष्ण गोपाल
ढम, ढम,ढम, ढम ढोलक बाजे
नाचे सभै  ग्वाल
सखियाँ संग यशोदा नाचे
सोहे  द्वारे बंदनवार
हरखी माता लगावे टीका 
कारे भयो कान्हा के भाल.
गोकुल नगरी आनंद भयो
आयो कृष्ण गोपाल

      .. .....नीरज कुमार ‘नीर’



चित्र गूगल से साभार 

Monday, 6 August 2012

क्षितिज के उस पार


क्षितिज के उस पार प्रिय,
जहाँ तुम ना होगी,
जहाँ चाँद , सूरज ना होगें,
ना खुशियाँ होगी,
ना गम होगा,
ना प्रकाश, ना तम होगा.
ना उजाले के लिए तरसुंगा,
ना अंधियारे से लड़ना होगा.
ना कुछ पाने की ख्वाहिश,
ना खोने का भय होगा.
क्षितिज के उस पार प्रिय,
मैं हूँगा और होंगी तुम्हारी यादें,
तुम्हारी खूबसूरत यादें 
………….   नीरज कुमार नीर

Sunday, 29 July 2012

उनवान


तुम मेरी कहानी का उनवान बन जाओ.
मेरे दिल में बस जाओ , मेरी जान बन जाओ..

जो भी तुम्हे देखे मुझको याद करे.
तुम मेरी हस्ती की पहचान बन जाओ..

तेरी मीठी बातों को गीतों में ढालूं.
तुम मेरी गीतों की इल्हान बन जाओ..

तुम अपनी आँखों में मुझको बसा लेना.
तुम मेरी मुहब्बत की निगेहबान बन जाओ..

मेरी  जुबां पे हरदम, तेरा नाम रहे.
तुम मेरे होठों की मुस्कान बन जाओ..

तुम मेरी कहानी का उनवान बन जाओ.
मेरे दिल में बस जाओ , मेरी जान बन जाओ..
               “  नीरज कुमार ‘नीर’ ”

Saturday, 28 July 2012

सोहर


   
नन्द नगर में ढोलक बाजे
आयो नन्द गोपाल
संखियाँ मिलजुल सोहर गाये
नाचे वृन्द ग्वाल
.
नन्हे नन्हे पांव सखी रे
सोहे सुन्दर पालना
नन्द के घर आयो हैं
प्रभु रूप धर लालना.
..
श्याम वरण और कारी अँखियाँ
सोहे छवि अति प्यारी
हर्षित माता उर लगायो
सुन्दर श्याम मनोहारी.
...
नन्द नगर में ढोलक बाजे
आयो नन्द गोपाल
संखियाँ मिलजुल सोहर गाये
नाचे वृन्द ग्वाल

       ..............   “ नीरज कुमार ‘नीर’'


चित्र गूगल से साभार ...



Friday, 20 July 2012

झूला झूले नंदलाल


झूला झूले नंदलाल
बृज की गलियों में.
एक पेंघ राधा ने दीन्हा
दूजा देवे है ग्वाल
बृज  की गलियों में .

झूला झूले नंदलाल
बृज की गलियों में .
बृंदावन में यमुना बहती हैं
तीरे खेले नंदलाल
बृज की गलियों में

झूला झूले नंदलाल
बृज की गलियों में

ग्वाल बाल संग गोपियाँ नाचे
राधा संग गोपाल
बृज की गलियों में.

झूला झूले नंदलाल
बृज की गलियों में
            नीरज कुमार "नीर"

Thursday, 19 July 2012

हे शिव! फिर नर्त्तन करो

शिव तुम्हारे नर्त्तन से
कांपा  था संसार.
हे शिव! फिर नर्त्तन करो,
बहुत बढ़ा अत्याचार.
अगर तुम आ नहीं सकते,
मुझमे वो शक्ति भरो.
हे शिव! फिर नर्त्तन करो.
एक सती की मृत्यु ने
तुम्हे विचलित किया था.
कितनी सती जलाई गयी,
कितनी खाक में मिलाई गयी.
आंखे खोलो! ध्यान इस ओर करो.
हे शिव! फिर नर्त्तन करो
हे शिव! फिर नर्त्तन करो
हे शक्ति वल्लभ! तुम्हे जागना होगा,
वसुधा पाप से दबी जाती,
शिवालय लुटे जाते हैं,
आतंक फैलाने वाले,
बा-इज्जत छूटे जाते हैं.
भक्त तुम्हारे मंदिर में
जाने से भी डरता है
तुमको भी संगीनों के
साये में रहना पड़ता है.
जो  दुष्ट है उनके
ह्रदय में भय भरो.
जो साधू हैं उनके
सारे कष्ट हरो.
हे शिव! फिर नर्त्तन करो
हे शिव! फिर नर्त्तन करो
अगर तुम आ नहीं सकते,
मुझमे वो शक्ति भरो.
...........      “ नीरज कुमार ‘नीर’ ”

Tuesday, 17 July 2012

कहाँ गए श्याम


कहाँ गए श्याम मोसे नैना मिलाय के 
तेरे दरश को नैना तरसे
कहाँ गए श्याम मोसे नैना मिलाय के
मोर मुकुट छवि अति सुन्दर,
संवारी सूरत निकले ना उर  से.       
कहाँ गए श्याम मोसे नैना मिलाय के 
वंशी कि धुन मन मेरो मोहे,
तू ही दिखे है जाऊँ जिधर से.
कहाँ गए श्याम मोसे नैना मिलाय के 

(उर – ह्रदय) 

"कर्म पथ"


प्राची के प्रांगण में,
शुभ्र उषा अरुणाई है.
सुन्दर, सुभग, मनोरम, मन्जुल
जैसे स्रष्टा की परछाई है.
-
पद्म ने पट खोले,
भ्रमर ने गुंजन किया,
उषा ने बांहे खोलकर,
रवि का आलिंगन किया.
-
चल उठ उड़ चल मन
कर्म पथ पर
उत्साह से भर कर
जीवन रथ पर.
-
तू कर्मवीर है
परिव्राजन तेरा धर्म नहीं,
बढते जाना जीवन पथ पर
रुक जाना जीवन मर्म नहीं.
-
पर्वत, सरिता, पथ कंटीले
आंधियों से ना डर,
कर्म है कर्तव्य तुम्हारा
शेष का चिंतन ना कर.
-
जो अपकृष्ट हैं, यद्यपि
वे तो उपहास करेंगे
ना देख उनकी ओर
तू परिमल सा बहता चल.
-
चल उठ उड़ चल मन
कर्म पथ पर
उत्साह से भर कर
जीवन रथ पर.
...................... नीरज कुमार “नीर”............

Wednesday, 4 July 2012

आओ प्यारे बदरा


वर्षा ऐसो बरसो
जल आप्लावित हो जाये
पी के मिलन से ज्यूँ
मन आह्लादित हो जाये.

तरुवर प्यासे  सुख रहे
प्यासी भयी वसुंधरा,
तन मन कि प्यास बुझाओ
आओ प्यारे बदरा.

पनघट सूना गलियां सूनी 
जीवन लगता सूना सूना,
अब तो आओ प्रियतम
प्रमुदित हो जीवन का हर कोना .

धरा वैधव्य ओढ़ चुकी
नैन थके पन्थ निहार,
मेरी तुमसे है वंदना
बरसाओ प्रेम आभार .

व्योम के विस्तार में
छाओ श्याम सारंग,
नयनन को अभिराम लगे
ह्रदय भरे नवरंग 
..........
नीरज कुमार नीर 
चित्र गूगल से साभार


कवि की कल्पना




तू कवि की  कल्पना,

तू गीतों  की  रागिनी, 
मेरी कविता  की  भाव तुम्ही हो ,
तू मधुर रस भासिनी. 

मैं ठहरा जल हूँ,
तू कल – कल करती तरंगिणी.
मैं कर्कश गर्जन प्रिय ,
तू माधुर्य वादिनी .

मैं जो गाऊं गीत तुम्ही हो,
मेरे काव्य की रीति तुम्ही हो ,
मेरे कविता का ध्येय तुम्ही,
तू  प्रिय मन भावनी.

मैं पत्थर बेकार,
तू  अमूल्य पारस मणि,
मैं दुपहरी जेठ की,

तू शीतल यामिनी .

Saturday, 30 June 2012

उम्मीद

वो चले गए आने का वादा करके,
वक्त मेरा कटता नहीं इंतज़ार में.
उन्हें मेरी याद भी नहीं आयी शायद,
हम हर दम डूबे रहे, उनके  ख्याल में.
फूलों की उम्मीद में काँटों से खेलते रहे,
कि शायद फूल खिलें, अबके बहार में. 

                  “नीरज”

Sunday, 10 June 2012

चाँद

आज दो चाँद निकल आया है,
एक आसमां में एक धरती पर उतर आया है.
बाद मुद्दत के मौका ए वस्ल आया है
आज दो चाँद निकल आया है.
वो बंधी हुई चोटि, वो आँखों का काजल
किसी शायर ने खूबसूरत गजल गाया है ,
हुई  मस्जिद में अजान, बजी मंदिर की घंटी
उसने  जो धीमे  से गुनगुनाया है.
ना दौलत ना शोहरत ना कुछ पाने कि चाहत
मेरा इश्क ही मेरा सरमाया है.
मेरे दिल में खुदा के लिए जगह नहीं है
अपने दिल में मैंने सनम को बसाया है.
आज दो चाँद निकल आया है,
एक आसमां में एक धरती पर उतर आया है.
.................नीरज कुमार 'नीर'

Friday, 8 June 2012

"वंशी बजा के कहाँ छुप गयो श्याम"


वंशी बजा के कहाँ छुप गयो श्याम
तेरे दरश बिन नहीं विश्राम .
वंशी बजा के कहाँ छुप गयो श्याम
तेरे दरश बिन नहीं विश्राम .
----
रास रचावन गोपियाँ आईं           
मोर मुकुट ले राधिका आईं
तुझको ना पाकर बड़ी शरमाई.
मोको ना भाई तेरी रीत श्याम 
तेरे दरश बिन नहीं विश्राम.
---
वंशी बजा के कहाँ छुप गयो श्याम
तेरे दरश बिन नहीं विश्राम .
---
काहे को तुमने वंशी बजाई
काहे को तुमसे प्रीत लगाई.
गोपाला तेरी सखियाँ प्यारीं 
लेकर पुकारे कान्हा तेरा नाम 
तेरे दरश बिन बिन नहीं विश्राम.
----
वंशी बजा के कहाँ छुप गयो श्याम
तेरे दरश बिन नहीं विश्राम .
---
अब तो आकर दरश दिखाओ
बहुत हुआ अब ना तड़पाओ 
तेरे प्रीत में बनी वाबरिया,
अब तो आ जाओ सांवरिया
याद नहीं अब कोई नाम 
तेर दरश बिन  बिन नहीं विश्राम.
---
वंशी बजा के कहाँ छुप गयो श्याम
तेरे दरश बिन नहीं विश्राम .
वंशी बजा के कहाँ छुप गयो श्याम
तेरे दरश बिन नहीं विश्राम .
------------------------------------------------------------
नीरज 
8797777598


Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...