आज मेरे
जी में आया
नन्हा
बच्चा मै बन जाऊं.
तेरे
आंचल में छुपकर माँ
फिर से
मैं सो जाऊं.
तुम
सुनाओ लोरी
धीमे
धीमे देकर थपकी
आँखे बंद
करूँ, मै ले लूँ
मीठी सी
एक झपकी.
मैं करूँ
शैतानी, माँ ,
मुझको, फिर तुम
डांटो.
कान पकड़
कर फिर से झिडको,
फिर से
वही सजा दो.
वही काठ
की घोड़ी,
वही चंदा
मामा,
हांथो
में ले दूध कटोरी
गीत वही
सुना दो.
..........नीरज
कुमार ‘नीर’
#नीरज_कुमार_नीर
#neeraj_kumar_neer
#neeraj_kumar_neer

